नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार...

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10.02.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाड़ाडीह एवं इंदिरा नगर उतई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का विक्रय एवं तस्करी कर रहे हैं।सूचना की तस्दीक उपरांत थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित ढंग से आम बगीचा गाड़ाडीह, नर्सरी गाड़ाडीह एवं गोल्डन कॉम्पलेक्स इंदिरा नगर उतई में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कुल 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी मदिरा की बोतलें, एक दोपहिया वाहन एवं शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम बरामद की गई।आरोपी विजय यादव के कब्जे से 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन कुल 5.760 बल्क लीटर, एक दोपहिया वाहन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी मुकेश नवरंगे उर्फ नजरू के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन कुल 5.40 बल्क लीटर तथा आरोपी प्रेमसुख ढीमर के कब्जे से 31 पौवा शोले शराब कुल 5.580 बल्क लीटर एवं नगदी रकम बरामद कर विधिवत जप्त की गई।प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 77/2026, 78/2026 एवं 79/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही End To End प्रक्रिया के तहत संपादित की गई है।

घटनास्थल :

▪️ आम बगीचा, ग्राम गाड़ाडीह

▪️ नर्सरी, ग्राम गाड़ाडीह

▪️ गोल्डन कॉम्पलेक्स, इंदिरा नगर, उतई

आरोपी का विवरण :

1. विजय यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी राउतपारा, ग्राम गाड़ाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग

2. मुकेश नवरंगे उर्फ नजरू, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड 06 यादवपारा, ग्राम गाड़ाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग

3. प्रेमसुख ढीमर, उम्र 65 वर्ष, निवासी गोल्डन कॉम्पलेक्स, इंदिरा नगर, उतई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

▪️ 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन (5.760 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत ₹3,200/-

▪️ 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन (5.40 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत ₹3,000/-

▪️ 31 पौवा शोले शराब (5.580 बल्क लीटर)

▪️ शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम ₹300/-

▪️ एक दोपहिया वाहन (एक्टीवा), अनुमानित कीमत ₹40,000/-

सराहनीय भूमिका :

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना उतई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिंह, सउनि सुरेश पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, महेश यादव, दीपक जॉन एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग प्रदान करें तथा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी की सूचना निकटतम थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। नशे से संबंधित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।