“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि : 11 फरवरी को समर्पण दिवस”

tvarit khabre : zafran khan reporting

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा दिनांक 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के अग्रदूत तथा राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए पथप्रदर्शक हैं। इस अवसर पर उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण  के प्रति संकल्प लिया जाएगा।एवं राष्ट्रहित

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में श्री खूबचंद पारख अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा, अतः सभी से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया जाता है। प्रदेश निर्देशानुसार सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।