अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही...

दुर्ग : दिनांक 08.02.2026 को थाना मोहन नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तितुरडीह दुर्ग क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मोहन नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल :

तितुरडीह, भट्टी दुकान के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. गोपाल नाग, उम्र 38 वर्ष, निवासी तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 02 किलो 30 ग्राम

▪️ नगदी रकम ₹2200/-

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।