सांसद निधि से कोसा नगर वार्ड क्रमांक 05, भिलाई में सत्संग सभागार एवं वाचनालय भवन के निर्माण का शिलान्यास भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

सांसद निधि से कोसा नगर वार्ड क्रमांक 05, भिलाई में सत्संग सभागार एवं वाचनालय भवन के निर्माण का शिलान्यास भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

 लगभग 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस भवन का शिलान्यास  विजय बघेल जी, सांसद दुर्ग लोकसभा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्संग सभागार और वाचनालय जैसे निर्माण समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और ज्ञान के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से

पूज्य संत  महान साहेब जी, आचार्य  कबीर निर्णय मंदिर, नागगिरी बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)

एवं संत निकटेश्वर साहेब जी,  कबीर निर्णय मंदिर, दीक्षित कॉलोनी कोसा नगर भिलाई की पावन उपस्थिति रही।

साथ ही कार्यक्रम में

 प्रमोद सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि, नगर पालिक निगम भिलाई-दुर्ग

 संदीप निरंकारी जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 05 कोसा नगर

 महेश वर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष भिलाई जिला एवं संगठन प्रभारी कवर्धा जिला ,संतोष मोर्या, पोखन साहू ,जयंत वर्मा भगवती प्रसाद,, बनपेला, संतोष ठाकुर,पिताम्बर साहू 

 दिव्या रतन भसीन जी, भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी 

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह शिलान्यास कार्यक्रम दिनांक 31 जनवरी 2026, दिन शनिवार को श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।