स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच ने अभिलाषा स्कूल में मनाया युवा दिवस....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख

स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच ने  अभिलाषा स्कूल में मनाया युवा दिवस....

 स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जयंती पर स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के सदस्यों ने शीतला माता मंदिर प्रागण स्थित विवेकानंद जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर एवं अभिलाषा स्कूल में   बच्चो को फल बिस्किट वितरण कर बच्चो के साथ स्वामी जी की जयंती मनाई

मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बच्चो को बताया कि हम 15 वर्षो से स्वामी जी के विचारों आदर्शो पे उनको अपना आदर्श मानकर काम कर रहे है हमारी संस्था भी स्वामी जी के नाम पर है

 साहू ने आगे बताया कि स्वामी जी बचपन से एकग्रता के साथ हर कार्य करते थे उन्होंने अनेको भाषाओं में पारंगत हो गए थे उनकी स्मरण शक्ति इतनी तीव्र थी कि जो भी पढ़ते तुरंत याद कर लेते थे उनकी माता जी ने बचपन से ही एकाग्रता करना सिखाया

 स्वामी जी बचपन से आध्यात्मिक रहे साधु जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने कई आंदोलन छेड़े उनकी स्मृति कभी भुलाई नही जा सकती उनका व्यक्तित्व इतना अद्धभुत था कि हजारो वर्षो तक उनको सभी याद रखेंगे और ऐसे ही 12 जनवरी को उनकी जयंती पर युवा दिवस मनाएंगे

 इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू,संरक्षक संजय शर्मा, रितेश यादव,जिला अध्यक्ष आदित्य पराते, शहर अध्यक्ष एस के देवांगन,भरत देवांगन,मेहुल, आकाश सोनी, अशोक, कौशल, अजय कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे