पूर्व महापौर हेमा देशमुख द्वारा वरिष्ठ जनों का सम्मान...
राजनांदगांव : बूढ़ासागर स्थित मातादेवाला परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती 2026 मनाई गई। उक्त अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना के साथ पूर्व महापौर हेमा देशमुख द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ जनोंं का सम्मान किया गया जिसमें सर्वश्री डॉ.डी.सी. जैन, माता तिलोका लाला, मनोरमा श्रीवास्तव, डॉ. विद्याविलास श्रीवास्तव, विजय कौशिक वरिष्ठ पत्रकार को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शरद तिवारी, राज महाराज, घनश्याम वैष्णव, देवेन्द्र मोहन लाला, के द्वारा अपने शुभकामनाएं एवं विवेकानंद जी के प्रेरणा दायक धेय वाक्यों की व्याख्या करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अमलेन्दु हाजरा ने बताया कि शहर में कमला कॉलेज के सामने विशालकाय स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद मूूर्ति स्थापित करने में पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के योगदान को शहर कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमती हेमा देशमुख एक युवा आदर्श है जो महापौर बनते ही एक प्रयास में शहर को स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद मूर्ति प्रदान की और स्वामी जी युवाओं के मन मस्तिष्क को प्रभावित करते रहे सदैव इस भावना को युवा दिवस अमर रहेगा। इस अवसर पर विजय कौशिक ने युवाओं को नशे से दूर रहने के संबंध में अपनी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर विजय कौशिक ने यह भी बताया कि देवेन्द्र मोहन लाला परिवार की ओर से स्वामीविवेकानंद जी की प्रेरणादायक प्रतिमा स्थापित है जहां प्रतिवर्ष कायस्थ समाज व दिगर समाज के लोग उपस्थित होकर स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते है व विशाल भंडारा होता है। इस अवसर पर जनसमुदाय ने स्वामी जी को पुष्प अर्पित कर स्वामी जी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को प्रगट किया और उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव प्रेरणादायक रहने के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ऋषि शास्त्री पूर्व पार्षद, डा. कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राजेश यादव, पूर्व पार्षद देवशरण सेन, रिखी यादव, भागवत साहू, संतोष श्रीवास्तव, पोपट लाल श्रीवास्तव, हरिहारनो जी, राज महराज, राजा ठाकुर, दीपक श्रीवास्तव, घनश्याम वैष्णव, कबीर श्रीवास्तव, शैलेन्द्र तिवारी, विजय गोलछा, दिनेश नामदेव वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। साथ में पुलाव प्रसादी का वितरण भी किया गया। जिसमें संपूर्ण मोहल्लेवासी व बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज की। यह जानकारी जनहितमंच के सचिव घनश्यामदास वैष्णव के द्वारा दी गई।