भिलाई नगर| हाल ही में सीजीपीएससी में चयनित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भिलाई स्टील प्लांट का भ्रमण कर इस्पात निर्माण कार्य प्रणाली को अत्यंत करीब से देखा और समझा। इस भ्रमण के दौरान चयनित अधिकारी देवेश साहू डिप्टी कलेक्टर, यशवंत देवांगन डिप्टी कलेक्टर, राजेश साहू डीएसपी, श्रीमती कनक प्रभा अतिरिक्त निदेशक एवं प्रवीण ठाकुर ईएसाआई ने अयस्क प्रबंधन से लेकर स्टील एवं रोल निर्माण
की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया!