एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के द्वारा बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रदान किया गया नियुक्ति आदेश....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*• एसएसपी बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (IPS) के द्वारा बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रदान किया गया नियुक्ति आदेश।

 *• एसएसपी बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (IPS) ने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में किया मार्गदर्शन ।* 

-----------------------------------

          *बेमेतरा, 23 दिसम्बर 2025 :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के अंतर्गत दुर्ग रेंज में बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद के लिए चयनित नवनियुक्त आरक्षकों के दस्तावेजों एवं चरित्र सत्यापन उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

        *इस अवसर पर* नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र एवं गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। सभी नवनियुक्त आरक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

        *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू ने* सभी चयनित नवनियुक्त आरक्षकों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

      *नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले 32 नवनियुक्त आरक्षकों* वीरू साहू, योगेश्वर, रंजीत कुमार, गजेन्द्र प्रसाद, अमन वर्मा, जितेश कुमार, भूपेन्द्र कुमार, कुलेश्वर, बिसाहू, देवलाल, गोपाल राम, प्रिती साहू, पूनम, तिलेश साहू, पंकज, रमन, याशुतोष, नरोत्तम साहू, गुलाब राम, ढालेश्वर कुमार साहू, रेशमी यादव, जानकी साहू, शिवांगी पाल, यशवंत, विकास, ओंकार, देवेन्द्र कुमार, यादेवी, गुलशन, ललित कुमार, फागुराम, बिंदिया में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

         *इस अवसर पर* रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक उनि(अ) हरिओम विश्वकर्मा,  प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष कुमार सोनवानी, स्थापना/एसआरसी लिपिक सउनि (अ) महेन्द्र कुमार भुआर्य, सउनि (अ) अजय देवांगन, प्रवीण लोहले सहित पुलिस कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।