आज ग्राम पंचायत कुथरेल मे ओपन जिम और झूला स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया गया....

त्वरित खबरें राजा देशमुख रिपोर्टिंग

आज ग्राम पंचायत कुथरेल मे ओपन जिम और झूला स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया गया, 

ओपन जिम लगने से कुथरेल के युवा वर्ग बहुत ही उत्साहित है, ओपन जिम लगने से यहां के युवा वर्ग अब रोज व्यायाम कर पाएंगे इसके लिए कुथरेल के युवाओ ने क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर का आभार व्यक्त किया, भूमिपूजन के स्थापना कार्य के  अवसर पर  सभापति जनपद पंचायत दुर्ग लोमश चंद्राकर, सरपंच गीता गजपाल, एवं स्थानीय युवा वर्ग उपस्थित थे |