निजी एम्बुलेंस संचालकों के द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के साथ गाली गलौज व मारपीट करने पर थाना लालबाग में दर्ज किया गया अपराध

त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*✳थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।* 

*✳निजी एम्बुलेंस संचालकों के द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के साथ गाली गलौज व मारपीट करने पर थाना लालबाग में दर्ज किया गया अपराध*   

*✳तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

*✳नाम अनावेदकगण - 01. विनय मेश्राम उर्फ पप्पु पिता स्व.दयाराम मेश्राम उम्र 40 साल* 

*02. साहिल बंसोड पिता स्व.अरूण बंसोड उम्र 20 साल* 

*03. हेमराज चौहान उर्फ भक्कु पिता स्व.प्रेमलाल चौहान उम्र 42 साल साकिनान वार्ड नं. 43 जलधारा चौक थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव* 

------000------

✳दिनांक 11.12.2025 को मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव के निजी सुरक्षा गार्ड ने रिपार्ट दर्ज कराया कि प्राईवेट एम्बुलेंस के संचालक पप्पू उर्फ विनय मेश्राम द्वारा अपने प्राईवेट एम्बुलेंस को अस्पताल के परिसर में अनाधिकृत रूप से खडी करने पर मना करने पर प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को लेते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देषन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय  राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव आईपीएस वैशाली जैन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व आरोपीगण 01. विनय मेश्राम उर्फ पप्पु 02. साहिल बंसोड 03. हेमराज चौहान उर्फ भक्कु के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी की गयी। आरोपियों द्वारा गवाहों को पुनः धमकाने की सुचना पर पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

✳सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेष कुमार साहू, प्र.आर. प्रभात तिवारी, आर. रोशन सिन्हा, आर. बर्मा प्रसाद, आर. राकेश धुर्वे की भुमिका सराहनीय रहा है।