STG यूनिट में गैस लाइन फटने से भड़की भीषण आग,भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा टला...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा टला! STG यूनिट में गैस लाइन फटने से भड़की भीषण आग..

भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब STG यूनिट के पास अचानक तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में हालात इतने बिगड़ गए कि पूरा परिसर दहशत में आ गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैस लाइन में आई समस्या के कारण आग तेजी से भड़क उठी। लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। राहत की बात यह रही कि आग लगने से करीब एक घंटे पहले वहां काम कर रहे मजदूर ड्यूटी एरिया से बाहर निकल चुके थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।जैसे ही घटना की सूचना मिली, बीएसपी की चार फायर ब्रिगेड टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने देर नहीं की और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए आग को सीमित दायरे में रोकने में सफलता पाई। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई।फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पूरी घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।