अधिवक्ता परिषद ने किया श्री जैन का सम्मान

त्वरित खबरें - दामिनी साहू रिपोटिंग

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के.सी.जैन का सम्मान किया,विदित हो कि २५ वी. राज्य उत्सव के अवसर पर के.सी.जैन को ठाकुर छेदी लाल एवार्डं से माननीय उपराष्ट्रपति पी.सी. राधाकृष्ण जी के द्वारा उनका सम्मान किया गया था इस सम्मान से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला ईकाइ भी बहुत प्रसन्न है क्योंकि राजनांदगांव के वरिष्ठ एवं सम्मनित अधिवक्ता का सम्मान हुआ है। इसी तारंतम्य मे परिषद की जिला इकाई द्वारा श्री के.सी.जैन अधिवक्ता को मोमेन्टो, बुके,माला,पहनाकर सम्मनित किया गया, इस अवसर पर सभी उपस्थिति जनो को  जैन का आशिर वचन एवं मार्गदर्शन अधिवक्ता गणें को प्राप्त हुआ, इस कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अलावा  विष्णु प्रसाद साव, टेक्स बार से  प्रकाश सखला वरिष्ठ अधिवक्ता, राकेश ठाकुर, डी.सी. जैन, भगवान झा, राकेश दुबे, गजेन्द्र बक्शी, रमेश गुप्ता, प्रिया कंाकरिया, अरूण गुप्ता, अदित्य स्वरूप गुप्ता, धमेंद्र जैन के अलावा स्थानीय व्यापरिक संस्था कैट क े अध्यक्ष राजेश डागा ने भी सम्मान समारोह में सहभागिता निभाई यह जानकारी मयंक शर्मा अधिवक्ता ने दी।