दुर्ग नगर निगम ने पाउंड मशीन से साफ हुआ दीपक नगर का रेवा तालाब...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग : नगर पालिक निगम।शहर के प्रमुख जलस्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए दुर्ग नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वार्ड 23 दीपक नगर स्थित रेवा तालाब में आज पाउंड  मशीन के माध्यम से बड़े पैमाने पर सफाई कार्य शुरू किया गया। महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग और कर्मशाला विभाग की संयुक्त टीम सुबह होते ही तालाब पहुंची और आधुनिक पोनो मशीन को पानी में उतारा गया।पाउंड मशीन के संचालन के कुछ ही देर बाद तालाब की सतह पर फैली मोटी जलकुंभी की परत हटनी शुरू हो गई और पानी पहले की तुलना में काफी साफ दिखाई देने लगा। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह का माहौल रहा।