भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं के संचालको से सीमा कर एवं जलकर वसूली हेतु संपर्क स्थापित किया गया।उद्योग संचालकों को बकाया जलकर जमा करने हेतु सूचित किया गया है। संपर्क पश्चात विश्व विशाल इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक की बकाया जलकर राशि 31250.00 रूपये निगम कोष में जमा कराया गया। उसी प्रकार सीमा कर (निर्यात कर) हेतु नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 173 व 174 के तहत जारी नोटिस के अनुसार सीमा कर की राशि शीध्र जमा कर रसीद प्राप्त करने अन्य उद्योग संचालको को सूचित किया गया है।इस अवसर पर सहायक राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अधिकारी जलकर विभाग धीरज साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अधिकारी सीमा कर विभाग अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन-4 मनीष कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।