6 नग तलवार के साथ आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*6 नग तलवार के साथ आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।*

* *बिना लाइसेंस धारदार हथियार  बेचने का कार्य कर रहा था आरोपी*

* *आरोपी को गिफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।*

                  -----000------

         दुर्ग जिले मे प्रतिबंधित अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चालाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलगांव मे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि *शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास पुलगांव में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखा है* , कि सूचना पर थाना पुलगांव मे उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति द्वारा तलवार का अवैध रूप से बिक्री करना पाया गया l रवाना हुए स्टाफ द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम निर्मल सिंह बताया व आरोपी का विधिवत समक्ष गवाह तलाशी ली गई जिसके *कब्जे से 6 नग लोहे का तलवार जप्त किया गया* l 

             आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर *थाना पुलगांव में धारा 25 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

 आरोपी :- निर्मल सिंह उम्र 60   

            साल, अमृतसर पंजाब