पटाखा दुकानदारों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश।

त्वरित ख़बरें - एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर दीपावली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना खम्हरिया एवं चौकी देवकर प्रभारी व स्टाफ द्वारा थाना/चौकी परिसर में पटाखा दुकानदारों की ली बैठक।

 बेमेतरा / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में दीपावली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदलराम टांडेकर व उनकी पुलिस टीम द्वारा थाना खम्हरिया एवं चौकी देवकर परिसर में पटाखा दुकानदारों की बैठक ली गई। जिसमें दुकानदारों को पटाखा विक्रय हेतु आवश्यक लाइसेंस, पटाखा दुकान पर अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों तथा दुकानों के बीच उचित दूरी रखी जाए ताकि किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में नुकसान को रोका जा सके। जिला प्रशासन द्वारा जहाँ अनुमति दी गई है। दुकानें केवल उन्हीं स्थानों पर लगें तथा पटाखा दुकानदारों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए ।