ऑपरेशन सुरक्षा :- यातायात अनुशासन ही जीवन रक्षा का आधार*
-----0000------
*दिनांक 19.09.2025 को दुर्ग जिले में यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया*। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निम्नानुसार कार्यवाही की गई :– *बिना हेलमेट वाहन संचालन के 55, ट्रिपल सीटर के 25, बिना लाइसेंस के 10, नो पार्किंग के 25, रैश ड्राइविंग के 15, मॉडिफाइड साइलेंसर के 10 तथा अन्य प्रकरणों सहित कुल 400 मामलों में चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान लगभग 1,20,000/- रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।*
यातायात पुलिस द्वारा *नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे प्रकरणों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक मई माह में 104, जून माह में 98, जुलाई माह में 53 तथा अगस्त माह में 30 नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।*
इसके अतिरिक्त सेंट्रल एवेन्यू रोड (सेक्टर-9 चौक से मुरगा चौक, सेक्टर-1 चौक तक) को ग्रे ज़ोन घोषित किया गया है। *इस क्षेत्र में हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है और यातायात पुलिस द्वारा कठोर चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव मैदान स्तर पर दिखाई दे रहा है, जहाँ नागरिकों में हेलमेट उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। भविष्य में भी इस मार्ग पर विशेष अभियान जारी रहेगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।*
________________________________________
अपील
यातायात पुलिस दुर्ग जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि—
• *वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें।*
• *नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें।*
• *तेज गति एवं लापरवाह ड्राइविंग से परहेज़ करें।*
• *सड़क पर अनुशासन का पालन कर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।*
आपकी सजगता और अनुशासन ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की कुंजी है।