धारदार बटन चाकू लहराकर आम लोगों को डराने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

 *धारदार बटन चाकू लहराकर आम लोगों को डराने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार* 

* *थाना सुपेला क्षेत्र के निगरानी बदमाश को मौके से किया गया गिरफ्तार* 

* *आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू जप्त* 

* *आर्म्स एक्ट में आरोपी को भेजा गया जेल* 

                     -0-

 दिनांक 19.07.2025 को सूचना मिली कि *देशी शराब भटठी के पास  बटनदार लोहे का धारदार चाकू हाथ में लेकर एक व्यक्ति लोगों को डरा धमका रहा है ।* 

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा *मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया,  जिसके पास से एक बटनदार लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिससे नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम रोशन यादव  उम्र 30 साल पता राजीव नगर पारस कापरेटिव के पास सुपेला  का रहने वाला बताया* । आरोपी के विरुद्ध  *थाना सुपेला में अप. क्र. 826/2025,  धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।* 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि पुरण लाल साहु, प्र. आर सुबोध पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह आरक्षक राजु राणा, गंभीर जाट का विशेष योगदान रहा।

 *गिरफ्तार आरोपी -* 

रोशन यादव  उम्र 30 साल पता राजीव नगर  सुपेला थाना सुपेला