जिले में अब तक 81.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज...

त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

बेमेतरा, 07 जुलाई 2025

जिले में इस वर्ष मानसून सक्रिय है और 01 जून से 05 जुलाई 2025 की सुबह 8 बजे तक बेमेतरा जिले में औसतन 81.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त हुई है।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, जिले में थानखम्हरिया तहसील में सर्वाधिक 128.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि नवागढ़ तहसील में सबसे कम 45 मि.मी. बारिश हुई है।

अन्य तहसीलों में अब तक हुई औसत वर्षा इस प्रकार है:

  • बेमेतरा तहसील: 56.8 मि.मी.

  • नांदघाट तहसील: 88.2 मि.मी.

  • बेरला तहसील: 68.7 मि.मी.

  • देवकर तहसील: 83 मि.मी.

  • दाढ़ी तहसील: 105.3 मि.मी.

  • भिंभौरी तहसील: 70.5 मि.मी.

  • साजा तहसील: 88 मि.मी.

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मानसून की प्रगति सामान्य है और यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो खेती-किसानी के लिए यह मौसम अनुकूल साबित हो सकता है।