राजनांदगांव :- समाज सेवक संघ के संयोजक समाज सेवी संजीय सिंघल ने 13 ग्रामों में अध्यक्ष नियुक्त किए है। उन्होने पटेवा से कुमारी प्रीति साहू को अध्यक्ष बनाया। वे एम.एस.सी बाटनी एवं अंग्रेजी में एम.ए. तथा पी.जी.डी.सी.ए. वे छत्तीसगढ़ी साहित्य से नेट की तैयारी कर रही है। इसी प्रकार सिरसाही से कु. वेदिका वर्मा को अध्यक्ष बनाया। उमा जी अंग्रेजी साहित्य में एम.ए है, उन्होने बाटनी में एम.एस.सी किया गया है। ढोडिया मोहारा से गोवर्धन वर्मा को अध्यक्ष बनाया। वे ग्राम-पंचायत में पंच है। उनकी न्यू फैंशन टेलर्स नाम से मोहारा में दुकान है।भेंडरवानी से रेखा साहू को अध्यक्ष बनाया। वे मेडिकल स्टोर्स में कार्यरत है। खैरझिटी से चुनेश्वरी यादव को अध्यक्ष,नंदिनी बघेल को उपाध्यक्ष, शुभ्रांजली बघेल को महासचिव बनाया गया। इनमें कुमारी नंदिनी हिन्दी साहित्य में एम.ए एवं शुभ्रांजली विज्ञान स्नातक है। देवडोंगर से पूर्णानन्द सिंह राजपूत एवं सलोनी से यशपाल साहू को अध्यक्ष बनाया। राजपूत विज्ञान स्नातक है और यशपाल समाजशास्त्र से एम.ए है ,चंवरढाल से मुरली वर्मा एवं गातापार कला से गोपाल वैष्णव को अध्यक्ष बनाया। चारभाठा से गोंविद साहू अध्यक्ष एवं झम्मन साहू उपाध्यक्ष बनाया गया। गोंविद साहू ने एम.एस. डब्लू किया है अर्थात समाज सेवा में स्नातकोत्तर है उनकी फोटो कापी की दुकान है। उपरवाह से टुकेश साहू को अध्यक्ष बनाया है। वे बी.एड., डी.एड. है एवं 27वर्षों से समाज सेवा में कार्यरत है। वे जन सम्पर्ण यूथ फाउन्डेशन में 20 वर्षों से अध्यक्ष है। ग्राम इरई से कु. रोमा को अध्यक्ष बनाया । सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।