जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा उतई मंडल द्वारा मनाई गई...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

उतई : जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा उतई मंडल द्वारा मनाई गई।तत्पश्चात मां भारती एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी रखा गया।भाजपाइयों ने झाड़ू लगा कर साफ सफाई की और मुख़र्जी को श्रद्घा सुमन अर्पित किया।ग्राम पंचायत खोपली कि सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा ने  कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी महान व्यक्तित्व के बताए मार्ग पर हम सब आगे एक भारत-अखण्ड भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं । उन्होंने 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष कर भारत की एकता व अखंडता की अक्षुण्णता को प्रखर स्वर प्रदान किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू राजपूत,नगर भाजपा अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू,सतीश चंद्राकार,भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु,पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम वर्मा,नरेंद्र साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत, घनश्याम चंद्राकार,राजूलाल साहू,कांशी राम साहू,रिंकू, जागृत चतुर्वेदी,द्रोपति सहित अधिक सांख्य में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।