प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची जारी, वर्गवार काउंसलिंग 23 जून से 27 जून तक गुढियारी रायपुर में आयोजित होगी...

त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

बेमेतरा 21 जून 2025, आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन छ.ग. नया रायपुर के आदेशानुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों को कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में काउंसलिंग फॉर्म भर कर अनिवार्य दस्तावेजो सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग की तिथि व समय का वर्गवार विवरण इस प्रकार है।

23 जून 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालक। 24 जून 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालिका। 25 जून 2025: अनुसूचित जाति बालक/बालिका। 26 जून 2025: अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका। 27 जून 2025: सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बालक/बालिका।

प्रत्येक दिन काउंसलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।