धरती आबा जनभागीदारी अभियान अछोली, पथराटोला, बोड़की और खैरबना में आयोजित किया जाएगा 20 जून को लाभ संतृप्ति शिविर

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बालोद, 19 जून 2025 धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 20 जून को जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पथराटोला, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम अछोली, बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खैरबना में लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। इन क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजातीय परिवार के लोगों को मुनादी एवं अन्य माध्यमों से शिविर आयोजन के जानकारी देने के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं एवं अन्य बुनियादी ढांचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा जनजातीय वर्ग के अंतिम पक्ति के हितग्राहियों को उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 15 जून से 30 जून तक जिले के सभी पांचों विकासखण्डों के अलग-अलग गांवों में क्लस्टर बनाकर निरंतर लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर आयोजन हेतु बनाए गए क्लस्टर में आसपास के ग्राम पंचायतों में शामिल गांवों को शामिल किया गया है। ज्ञातव्य हो कि केन्द्र सरकार के द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जंयती के अवसर पर प्रारंभ की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्ग बालोद जिले के 186 ग्रामों का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत इन गांवों में निवासरत जनजातीय समाज के लोगों को 15 जून से 30 जून तक आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर 17 मंत्रालयों के 25 सेवा एवं योजनाओं से पूर्णतः लाभान्वित किया जाएगा। बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों के माध्यम से इन क्षेत्रों मंे निवासरत जनजातीय समाज के लोगों को निर्धारित सभी सेवा एवं योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार 20 जून को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पथराटोला में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत कुसुमकसा, भैंसबोड़, गुजरा, दानीटोला, अड़जाल, खलारी, धुर्वाटोला, गिधाली, चिपरा, रजही, भर्रीटोला 43, पथराटोला, खम्हारटोला, अरमुरकसा, बिटाल, धोबेदण्ड एवं धोबनी अ के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम अछोली में आयोजित शिविर में अछोली सहित ग्राम आलीखूंटा, गारका, परसाडीह (ज), खैरीडीह, हथौद, मुढ़िया, भेड़ी, भीमकन्हार, मुड़खुसरा, बुन्देली, कोचेरा, गंजईडीह, आतरगांव, रानाखुज्जी एवं मड़वापथरा के ग्रामीण शामिल हांेगे। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की में आयोजित शिविर में बोड़की और खैरवाही के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तहर गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खैरबना में आयोजित शिविर में कांदुल, चिचलगोंदी, नाहंदा, गुरेदा, तिलखैरी, अर्जुनीटिकरी, बोरगहन अ, चंदन बिहरी एवं रौना के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में चयनित ग्रामों के जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एंव बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जाएगी। इसके साथ ही सिकल सेल, की जॉच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय परिवार के लोगों को उन्हें प्रदान की जाने वाली विभिन्न 17 विभागों के 25 सेवाओं एवं योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।