रेलवे टिकट बुकिंग में आया बड़ा बदलाव, आम यात्रियों को राहत
अगर आप भी हर बार तत्काल टिकट बुक करते वक्त "No Ticket Available" की परेशानी झेलते हैं, तो अब यह झंझट कम होने वाला है। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव कर दिया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ट्रेन का तत्काल टिकट पाना पहले से आसान हो जाएगा। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत ई-आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया जा रहा है।
रेल मंत्री ने दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए नियम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बदलाव से जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल पाएगा।
फर्जी आईडी और दलालों पर लगेगी लगाम
रेलवे के मुताबिक, अब फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स की बुकिंग पर रोक लगेगी। इससे आम लोगों को ज्यादा मौका मिलेगा।
नया नियम क्या है?
अब तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ई-आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यानी IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा।
पहले 10 मिनट का गोल्डन टाइम
अब तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट में केवल उन्हीं यात्रियों को टिकट मिलेगा, जिनका अकाउंट आधार से वेरिफाइड है।
एजेंट नहीं कर पाएंगे बुकिंग
शुरुआती 10 मिनट में IRCTC के अधिकृत एजेंट भी टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इससे दलालों और बॉट्स की एंट्री बंद हो जाएगी।
कैसे होगा वेरिफिकेशन?
आधार वेरिफाइड यूजर्स को बुकिंग के समय OTP मिलेगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
कालाबाजारी रोकने की कोशिश
रेलवे ने बताया कि ऑनलाइन तत्काल टिकटों का आधे से ज्यादा हिस्सा पहले 10 मिनट में ही बिक जाता है। इसमें अधिकतर हिस्सेदारी एजेंट्स और बॉट्स की होती है।
IRCTC ने उठाए सख्त कदम
पिछले एक साल में IRCTC ने 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी ब्लॉक की हैं। यह कदम इसी दिशा में एक और सख्त पहल है।
कब से लागू होगा नया सिस्टम?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह नया सिस्टम इसी महीने के अंत तक लागू हो सकता है।