आरोपियों से सोने की चेन पेंडल एक्टिवा हीरो मोटरसाइकिल जुमला 3 लाख की मसरूका जप्त
थाना वैशाली नगर एवं थाना कुर्सीपार में दिनांक 8. 5. 2025 को प्रार्थी बी प्रभावती एवं थाना कुर्सीपार में प्रार्थी ए मीणा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सुबह टहलते समय दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से वाहन में आकर गले में पहने सोने की चेन को छीन कर भाग गए की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया एक ही दिन में चेन स्नेचिंग की वारदात एक्टिवा व मोटरसाइकिल में आकर आरोपियों द्वारा की गई थी
उक्त घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा माल- मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में पुराने चैन स्नेचरो के संबंध में पतासाजी की जा रही थी पतासाजी के दौरान चैन स्नेचिंग का फरार वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीप सिंह चोरी के एक्टिवा वाहन में कुर्सीपार क्षेत्र में दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी सूरज उर्फ गेंडा उड़िया के साथ दिनांक 8.5.25 को थाना वैशाली नगर क्षेत्र एवं थाना कुर्सीपार क्षेत्र से महिलाओं के गले से सोने का चैन छिनने का अपराध स्वीकार किया एवं आगे पूछताछ करने पर थाना भिलाई नगर सेक्टर 8, सड़क 1 में उम्र दराज महिला से दिनांक 3. 5. 2025 को एक चैन स्नैचिंग करना बताया चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने हेतु दिनांक 30. 04.25 को छावनी चौक से मोटरसाइकिल एवं दिनांक 06. 05. 25 को कबीर नगर रायपुर से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया चैन स्नेचिंग से प्राप्त मशरूका सोने की चैन एवं पेंडल को रायपुर निवासी श्रीमती मंजू साहू को चोरी का होना बता कर बाजार मूल्य से कम कीमत में बेचना बताया था आरोपी की निशान देही पर मशरूका सोने की चैन एवं पेंडल मंजू साहू पति कृष्ण कुमार साहू निवासी रायपुर से जप्त किया गया है
थाना कुर्सीपार के दो स्मृति नगर के एक वैशाली नगर के एक चेन स्नेचिंग के प्रकरणों में फरार चल रहा था इस प्रकार हाल के तीन चेन स्नेचिंग के प्रकरण पूर्व के चार चैन स्नेचिंग के प्रकरण तथा मोटरसाइकिल एवं एक्टिवा चोरी के आरोपी दीप सिंह एवं उसके साथी सूरज उर्फ गेंडा उड़िया तथा सोने का चैन पैंडल खरीदने वाली महिला श्रीमती मंजू साहू को आज दिनांक 12 .5. 25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|