राजनांदगांव = शहर की जन- जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक जारी बयान के माध्यम् से यह कहा कि, छत्तीसगढ़् प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में जिस तरह से राजनांदगांव जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अवैध माफियाओं का ताडन्व नृत्य चल रहा है और भाजपा की सरकार की मुखिया कह रहे है कि, सुशासन भाजपा सरकार देंगी लेकिन राजनांदगांव शहर जो कि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी का क्षेत्र है और उनके क्षेत्र में आबकारी विभाग के भष्ट अधिकारियों और जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते जिस तरह से राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करवारी में अवैध शराब एवं नकली होलोग्राम एवं स्टीकर आदि जो कि रोहित नेताम उर्फ सोनू के फार्म हाऊस में मार्च माह में लगभग२८ लाख रूपयें की जप्ति बनाई गई थी लेकिन दुर्भाग्य यह है कि छोटे कोचिये डक्कन बाटल आदि सप्लाई करने वाले तो पकड़ा गए है लेकिन नकली होलोग्राम और स्टीकर के बड़े मास्टर माइन्ड नेता आज भी जिले की पुलिस नहीं पकड़ पा रही है? यह इस प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जिस पुलिस प्रशासन के ऊपर आम जनता का विश्वास होता है कि वह चोरो को डकौतों को अवैध माफिया आदि को पकड़ लेती है लेकिन राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी पुरी तरह से बचाने का प्रयास डॉ. रमन सिंह जी के क्षेत्र में जारी है ? क्येांकि वह आबकारी विभाग के अधिकारी भाजपा के जिन नेताओं को इशारे पर यह पूरा खेल हो रहा था और उस भाजपा के बड़े नेताओं को बचाने के लिए राजनांदगांव जिले के एक पूर्व सांसद भी अपनी अहम भूमिका पर्दे के पीछे से निभा रहे है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चाहूँगा कि इस सुशासन के जिस दौरे में आप प्रदेश का भ्रमण कर रहे है उसमें राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के करवारी फार्म हाऊस में अवैध शराब की बॉटलिंग एवं नकली होलोग्राम के मास्टर माइन्ड नेता के नाम का खुलासा कर आबकारी शराब नीति के तहत् अपराध दर्ज करवाया जायें क्योंकि इसी तरह के नकली होलोग्राम आदि के मामले में प्रदेश के प्रशासन के कई आई.ए.एस.अधिकारी अनिल टुटेजा, निरंजन दास जैसे कई अधिकारी और नेता जेल की संलाखों के पीछे है फिर भाजपा की इस त्रिबल र्इंजन की सरकार में डोंगरगढ़ क्षेत्र के करवारी फार्म हाऊस के अवैध शराब के मामले में भाजपा के नेता पीछे क्यों हट गए है इसका जवाब जिले की आम जनता के सामने देना होगा की इस पुरे मामले में भाजपा के कौन-कौन दिग्गज नेता शामिल है? मो.- ९९०७११४४०८