गरियाबंद 06 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत देवभोग विकासखण्ड के ग्राम सीनापाली में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम सरगीगुड़ा के दिव्यांग भजनलाल मांझी को ट्रायसायकल एवं कैटपदर के अरूण सिंह ठाकुर श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। मांझी ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान अपनी स्थिति के बारे में आवेदन के माध्यम से अवगत कराया था कि आने-जाने की सहूलियत के लिए ट्रायसिकल प्रदान किया जाये एवं ठाकुर ने सुनने में परेशानी होने के संबंध में आवेदन किया था। उनके आवेदन का परीक्षण उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा सही पाये जाने पर ट्रायसाइकिल एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। मांझी ने ट्राइसाइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब मुझे किसी के सहारा की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले वे कहीं आने जाने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब वे अकेले अपने दैनिक जीवन के कार्यों को ट्रायसाइकिल के माध्मय से कर सकेंगे एवं ठाकुर ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार का आभार जताया। इसी तरह समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 4 किसान को किसान पुस्तिका प्रदान किया गया। इनमें लक्ष्मण, धर्मेन्द्र, प्रहलाद एवं जागेश्वर शामिल है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हमें आज किसान पुस्तिका प्रदान किया गया। यह हमारे लिये गौरव की बात है यह तिहार हम सब के लिए खुशहाली लाई है।