डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ में भुरवाटोला , रजा नगर , आदर्श नगर ऐसे तीन मोहल्ले को मिलाकर वार्ड नंबर 20 सुभाष वार्ड बनाया गया है| जिसमें भुरवाटोला का नाम बदलकर अंबेडकर नगर करने का कुत्यित प्रयास कुछ राजनीतिक लोग अपने वोट की राजनीति के चलते किया जा रहा हैं |पूर्व में भी एक बार प्रयास किया गया था मोहल्ले के शीतला मंदिर का झंडा उतार कर अंबेडकर का झंडा लगा दिया गया था जिसकी रिपोर्ट मुहल्ले वालों ने पुलिस थाना एवं एस.डी.एम. साहब को किए थे |उस वक्त सभी मोहल्लेवासी के जबरदस्त विरोध के कारण माफी मांग कर कहे थे कि दोबारा गलती नहीं होगी| सुभाष वार्ड नंबर 20 की कुल जनसंख्या मतदाता सूची के अनुसार 1110 है जिसमें अंबेडकर के अनुयाई मात्र 30 के करीब है| पूरे नगर में आदिवासी के नाम पर एक भी वार्ड या मुहल्ला नहीं है| सिर्फ यही वार्ड आदिवासी व्यक्ति के नाम से है| उसका भी नाम बदलने का कुत्यित प्रयास किया जा रहा हैं| उपरोक्त कुत्यित प्रयास श्रीमती नलिनी मेश्राम जो कि कांग्रेस की है इसने अभी हुए नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर अध्यक्ष पद हेतु चुनाव भी लड़ी थी तथा जमानत जब्त हो गई थी |इसके द्वारा मुहल्ले के अंबेडकर के अनुयायियों को उकसाया जा रहा है| जिससे मोहल्ले में रहने वाले आदिवासी तथा अन्य समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है अलग-अलग वार्ड में जो लोग अतिक्रमण कर रहे थे| उनको सरकार द्वारा भुरवाटोला में आई.एच .डी.पी कॉलोनी बनाकर बसाया गया है जिसमें सभी समाज के लोग रहते हैं बहुत पुराना आदिवासी बहुत मोहल्ला है| जिसमें भुरवा नामक एक आदिवासी रहता था उसी के नाम से मोहल्ले का नाम भुरवाटोला पड़ा है|