राजनांदगांव - आगामी १३ अप्रैल २०२५ रविवार को प्रांतीय पेशनर्स के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव होना है। यह चुनाव नगर में प्यारेलाल हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रात: १० बजे से शाम ५ बजे तक सम्पन्न होना है। इसमें २ कक्ष नगर पेंशनर के लिए एवं १ कक्ष ग्रामीण पेंशनर के मतदान हेतु तैयार होना है। उसके पश्चात दिनांक १५/०४/२०२५ को मतगणना रायपुर में होगी।इस चुनाव हेतु नगर पेंशनर अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी अनिल शर्मा, पतराम साव, निसार अहमद जी, सुधीर शेण्डे, रमेश भोजवानी, पे्रमलाल वर्मा, एस.आर. केहरी, राकेश श्रीवास्तव एवं मनहरण साहू एवं समस्त पेंशनर जुटे हुए है। शहर से यशवंत देवान जी को पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।इस चुनाव कार्य में समस्त तहसील एवं जिले जैसे - राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया, मोहला-मानपुर, कवर्धा आदि पेंशनरो का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। संगठन ने निवेदन किया गया है कि सभी पेंशनर्स को प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर मतदान करना है एवं इसके लिए अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ में लेकर आना है।