राजनांदगांव :- दिन गुरूवार को नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव के पदाधिकारी एवम् सदस्यगण छ.ग. विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह जी से उनके राजनांदगांव निवास में मुलाकात कर समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि, भगवान कृष्ण का पट्का पहनाकर एवं शाल ओड़हाकर सम्मान किया गया एवं साथ ही साथ समाज के भवन निर्माण के लिए ३० लाख रूपयें के लिए आवेदन दिया गया। डॉ. रमन सिंह जी द्वारा इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया गया। इस पर समाज द्वारा डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षकगण पुनाराम यादव , मन्नु यादव , दिलीप यादव, वासुदेव यादव , राजेश यादव, भूपेन्द्र यादव, दीनू यादव,ज्ञानिक यादव, नगर उपाध्यक्ष मनोज यादव, दुष्यंत यादव, नगर सचिव धरम यादव, महिला मंडल से जिला संरक्षक मंजू यादव, केशर यादव, जिलाध्यक्ष महिला शीला यादव, नगर अध्यक्ष मधु यादव, निशा यादव, संतोषी यादव, कामिनी यादव, अलका यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।