जहां फैला कचरा उस स्थान का होगा सौन्दर्यीकरण, महापौर ने किया भूमिपूजन...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रिसाली : रिसाली महापौर शशि सिन्हा वार्ड 26 में सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन की। इस कार्य के लिए 4 लाख 60 हजार स्वीकृत है। इसके अलावा वार्ड 34 में भी सी.सी. रोड बनाने भूमिपूजन किया की।सरस्वती नगर वार्ड 26 में जहां कचरा का ढेर लगा रहता था, उस स्थान का सौन्दर्यीकरण होगा। दरअसल आस पास के नागरिक उस स्थल को डंपिग यार्ड बना लिया था। सर्वे के दौरान मामले का खुलास होते ही शासन ने राशि स्वीकृत की। महापौर शशि सिन्हा ने स्थल सौन्दर्यीकरण करने नारियल तोड़कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर एमआईसी अनिल देशमुख, संजू नेताम, जहीर अब्बास, पार्षद राहुल राय आदि उपस्थित थे।