राजनांदगांव : पिछले दिनो जिला यादव महासभा राजनंदगांव के मार्ग दर्शन पर तहसील कोसरिया यादव समाज छुरिया का चुनावी बैठक सर्किल छुरिया के ग्राम मासुल में जिला अध्यक्ष कन्सू राम यादव की अध्यक्ष ता में आयोजित था। इस बैठक में गोविंद राम यादव ग्राम मासुल सर्किल छुरिया को अगले पांच वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। बैठक का शुभारंभ भगवान् राधा कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ हुआ। जिला से विशेष अतिथि के रूप में के.आर.यादव,दुर्गा प्रसाद यादव,फगुवा राम यादव,अनिल यादव,पन्ना लाल यादव,अलख राम यादव,रेखचंद् यादव , राधे लाल यादव, शीलू राम यादव, महेश यादव,कमलेश यादवआदि ने भीअपनी उपस्थिति दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में रेखचंद् यादव,हरीश यादव और दुर्गा प्रसाद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी गण निर्विरोध रूप से चुन लिए गये यह समाज के लिए एक अच्छा संदेश है,इससे ही समाज को विशेष रूप से मजबूती प्राप्त होता है,आपसी भाई चारा बना रहता है। तहसील छुरिया 5 सर्किलों का सामाजिक संगठन है ,जिसमें सर्किल चिरचारी कला,दुर्रे बंजारी,छुरिया, ब.चार भांठा,और पाटेकोहरा शामिल है। तहसील अध्यक्ष गोविंद राम यादव के साथ ही अन्य पदाधिकारी गणों में बृजलाल यादव भंडारपुर पाटेकोहरा एवं कुँवरसिंग यादव लुडक़ा बोड़ दुर्रे बंजारी उपाध्यक्ष,मुरली यादव भेजरा टोला ब.चारभांठा सचिव,केजराम यादव लालू टोला पाटेकोहरा सहसचिव,शिवप्रसाद यादव लुलीकसा चिरचारी कला तथा संरक्षकों में जयपाल यादव दुर्रे बंजारी दुर्रे बंजारी,बंसीलाल यादव साल्हे टोला छुरिया, लक्ष्मण यादव पिनकापार, पाटेकोहरा,गीतराम यादव जंगलपुर चिरचारी कला आदि। तहसील युवा प्रकोष्ट में कान्हू राम यादव घोण्ठिया दुर्रे बंजारी अध्यक्ष,तारा चंद यादव बिजेपार चिरचारीकला उपाध्यक्ष,माघो राम यादव आंको ब.चारभांठा सचिव,धनउ यादव बनिया टोला पाटेकोहरा, पंच राम यादव ब.चारभांठा को तहसील कोषाध्यक्ष चुना गया है। युवा कार्य कारणी में दिनेश यादव रानी तालाब पाटेकोहरा,शिव नंदन यादव कल्लू बंजारी दुर्रे बंजारी,रूपचंद यादव सीता कसा चिरचारी कला तथा विदेशी यादव गिधवा भाँवर, छुरिया को तहसील गोपाल सखा चुने गए हैं।इसी प्रकार महिला मंडल के गठन में बिशाखा यादव पिनकापार,पाटेकोहरा को तहसील अध्यक्ष, तुलेश्वरी यादव सचिव, सोना यादव गिधवा भाँवर छुरिया तथा कार्य कारणी सदस्यों में रामकुंवर यादव गैंदाटोला चिरचारीकला, अश्वनी यादव खोभा ब.चारभाठा ,अंजलि यादव नवा गांव पाटेकोहरा , चम्पी बाई यादव चिरचारी चिरचारीकला, लिलेश्वरी जैत गुंड्रा बं.चारभांठा आदि। सर्किल अध्यक्षों में देवागा राम यादव,कूवरसिंग यादव,केदार यादव,धन्ना लाल यादव सहित समस्त पदाधिकारी गण उपस्थिति देकर अपनी यादवी एकता का परिचय दिये हैं। जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव ने नव निर्वाचित तहसील पदाधिकारी गणों को इस अवसर पर विशेष बधाई एवं शुभ कामनाएं दिया है, आगामी दिनों नवनिर्वाचित तहसील पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम छुरिया में आयोजित होगा। उक्त जान कारी जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने दी।