नगर पालिका एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष/पार्षदों का सभी नामांकन विधिमान्य...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग| जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के महापौर/अध्यक्ष/पार्षद पदों हेतु प्राप्त नामांकनों का आज संवीक्षा की गई। नगर निगम दुर्ग के महापौर पद हेतु अलका बाघमार (भारतीय जनता पार्टी) और प्रेमलता पोषण साहू (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नामांकन विधिमान्य पाया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 वार्डों में पार्षद पद हेतु प्राप्त 285 नामांकनों में से 281 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं।