महापौर के लिए अशोक पंजवानी ने कांग्रेस से की दावेदारी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

शैलेश नितिन द्विवेदी व गिरिश देवांगन को कांगे्रस से महापौर प्रत्याशी बनाने की अपील की

राजनांदगांव/ राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से महापौर पद का चुनाव लडऩे के लिए दावेदारों की भरमार है । यह कहा नही जा सकता राजनीतिक कल्याण और बाजार में इस बात को लेकर चर्चा है कि सामान्य से भी टिकट दिया जा सकता है । ऐसे में सिंधी समाज में भी हमेशा सक्रिय रहने वाले अशोक पंजवानी महापौर के दावेदारी की है । कांग्रेस के अशोक पंजवानी ने दो बार अपने वार्ड झूलेलाल वार्ड से पार्षद रहें, और एक बार अपनी पत्नी श्रीमती ममता पंजवानी को चुनाव में भी विजय दिलाया, अशोक पंजवानी तीन बार दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष रहें, कांग्रेस सरकार में सरकार में राजनांदगाँव कृषि उपज मंडी के सदस्य एवं सिंधी एकेडमीक के सदस्य रह चुके । पंजवानी जितेन्द्र मुदलियार के कट्टर समर्थक माने जाते है । पंजवानी विगत ४० वर्षो से कांग्रेस के सक्रिय नेता में से एक माने जाते है। विगत २४ वर्षो से चौखडिय़ा पारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहें तथा पूज्य सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी के पद पर है ।