पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर और डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया. इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को अवॉर्ड दिया गयाबता दें मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे, जिसमे एक मेडल उन्होंने सिंगल वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था. वहीं दूसरा मेडल मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था.वहीं डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया था. गुकेश ने चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी. गुकेश ने सिर्फ 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने थे