साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 27 दिसम्बर से 16 जनवरी 2025 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

वार्डो में शिविर, नवम्बर माह के पेंशन का होगा भुगतान

राजनांदगांव 07 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह नवम्बर 2024 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 27 दिसम्बर 2024 से 16 जनवरी 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 7 जनवरी को रानी जोतकंुवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में, 8 जनवरी को राजीव वार्ड नं. 42 के लिये पार्षद कार्यालय राजीव नगर में, सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास बसंतपुर में व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये सामुदायिक भवन हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर में एवं 9 जनवरी को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में तथा झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2024 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।