कोहका भिलाई : विद्यालय परिसर में मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अग्रसेन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं संचालिका मंजुलता अग्रवाल द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना के पश्चात छत्तीसगढ़ का राज्य गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने स्वागत गीत में नृत्य किया। कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया । कक्षा पहली के बच्चों ने सुरभरी रंगोली कार्यक्रम पर आधारित विभिन्न हिंदी फिल्मी गीत में नृत्य किया। कक्षा पांचवीं की छात्रा अन्वी द्वारा स्वर्गीय रतन टाटा की जीवनी एवं उनके उपलब्धियों को दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव में अतिथि के रूप में शांति नगर के पार्षद अभिषेक मिश्रा एवं विद्यालय के पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष टी पी देवांगन उपस्थित थे। संस्था के चेयरमैन द्वारा अतिथियों का शॉल एवं पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कक्षा आठवीं के बच्चों ने मराठी लोक नृत्य, कक्षा तीसरी के बच्चों ने दक्षिण भारत का लोक नृत्य,कक्षा पांचवीं के बच्चों द्वारा पंजाबी लोक नृत्य,कक्षा छठवीं के बच्चों द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य एवं कक्षा चौथी के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दूसरी के बच्चों द्वारा कलयुग थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया।