ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, नल-जल योजनाओं और शौचालय स्वच्छता पर दिए विशेष निर्देश...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मोहला। जिले की कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने आज मोहला और अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विशेष रूप से नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभाव और लोगों को हो रही समस्याओं को समझने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि नल-जल योजनाओं के तहत कई स्थानों पर पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि हर परिवार को शुद्ध पेयजल मिल सके।