राजनंादगांव 09 अक्टूबर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 4 कर्मचारी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम सभागृह में आयोजित बिदाई समारोह में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित उनके परिजनों की उपस्थिति में बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थितजनो ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई दरोगा भूषण मेश्राम सहित सफाई कामगार भोला सुखरू, सल्लू पन्नू एवं सावित्री डागेश्वर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।
बिदाई समारोह में नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि निगम परिवार के 4 सदस्य सेवानिवृत्त हुये, जिन्हें आज बिदाई दी जा रही है। लंबे समय से सफाई विभाग में इन्होंने अपनी सेवाये दी, इनके जाने से कार्य तो प्रभावित होगा, लेकिन सरकारी प्रक्रिया का पालन कर सेवानिवृत्त करना पडेगा। उन्होंने कहा कि चारो कर्मचारी अब अपने आगे का जीवन परिवार के साथ व्यतीत कर परिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, यही भगवान से प्रार्थना है।
वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा कि लंबे समय से काम कर परिवार से जाने का दुख तो होता है पर सरकारी नियम से बंधे है। इन्होंने अपने काम को इमानदारी व निष्ठा से किया, मै चाहुॅगा कि निगम से जो राशि इन्हें मिलेगी उसको सुरक्षित रखकर परिवारिक दायित्वों के निर्वाहन में उपयोग करे। निगम के अधिकारियों से भी चाहूंगा कि उनकी शेष राशि का भुगतान जल्द करे।
कार्यपालन अभियंता रामटेेके ने कहा कि कई वर्षो का सफर तय कर आज सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय का स्वास्थ्य विभाग सबसे महत्वपूर्ण विभाग होता है, यहॉ काम करना बहुत कठिन है, जो हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है, उस काम को इन्होंने बहुत अच्छे से निभाया मैं इनके सुखमय जीवन की कामना करता हूॅ।
उपायुक्त मोबिन अली ने कहा कि निगम का सबसे महत्वपूर्ण विभाग स्वास्थ्य विभाग होता है, जहॉ इन्होंने सेवा देकर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किये, मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ। बिदाई समारोह में आभार प्रदर्शन एवं संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी राकेश नंदे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।