दुर्ग जेल में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे...

tvrit khabren -satyabhama durga riporting

दुर्ग । दुर्ग जेल में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे हैं। इस दौरान दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, जेल डीजी हिमांशु गुप्ता, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला भी मौजूद हैं।

कवर्धा मामले में लगभग 30 महिला आरोपी दुर्ग जेल में बंद हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक भी आज दुर्ग जेल में बंद महिलाओं से मुलाकात करने वाली हैं। लोहारीडीह हिंसा मामले में दुर्ग जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया है।राज्य महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर कहा है कि जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक शनिवार को जेल जाकर कवर्धा की महिलाओं से मुलाकात करेंगी।जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के भीतर 3 लोगों की अलग-अलग कारण से जान चली गई। 14 सितंबर की दरमियानी रात शिव प्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी।