BSP कर्मचारी से 11 लाख की ठगी : शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश, आरोपी फरार...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई । दुर्ग में बीएसपी कर्मचारी से 11 लाख की ठगी: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश|दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी कर्मचारी दीपेश कुमार चुघ से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफे का लालच देकर किश्तों में करीब 11.40 लाख रुपए निवेश करवा लिए गए और फिर पैसा नहीं लौटाया गया।दीपेश ने सोशल मीडिया पर आए एक लिंक को क्लिक किया था, जिसके बाद उसे दो अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। इन ग्रुपों में रोजाना ऑनलाइन ट्रेडिंग की क्लासेज लगती थीं। ग्रुप के एडमिन शेयर ट्रेडिंग सीखने के साथ-साथ क्लास में जुड़े लोगों को कुछ पैसे भी देते थे।दीपेश को पहली बार 17 हजार का प्रॉफिट दिखाया गया, जिसके बाद उसने 60300 रुपए इन्वेस्ट किया। इसके बाद ग्रुप के एडमिन ने उसे बड़ी रकम लगाने के लिए कहा, नहीं इन्वेस्ट करने पर ग्रुप से हटाने की धमकी देने लगी।दीपेश ने 5 लाख 60 हजार रुपए का लोन लिया और उसमें से 5 लाख की राशि बताए खाते में 5 मई को इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से जमा करा दी। इसके बाद उसके अकाउंट में कुल प्रॉफिट 11 लाख 58 हजार रुपए दिखाने लगा।आईपीओ से रकम डबल करने का झांसा देकर 10 लाख 15 हजार 311 रुपए की और मांग की गई। इस पर उसने 5 लाख रुपए की रकम दोस्तों और रिश्तेदारों से लेकर जमा कर दी। इसके बाद उसके एप्लिकेशन प्रोफाइल (ऐप) में 25 लाख रुपए की रकम दिखाई दी।जब दीपेश ने प्रॉफिट निकालना चाहा तो आरोपियों ने 7 लाख का टैक्स अलग से भरने की बात कही। नहीं भरने पर रकम ट्रांसफर नहीं होने का हवाला दिया गया।