दुर्ग में टीवी के चैनल बदलने जैसी मामूली बात ने दो दोस्तों के बीच हिंसा का रूप, व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर लाठी से सिर पर किया हमला ,युवक की हालत गंभीर....
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में टीवी का चैनल बदलने जैसे मामूली बात को लेकर दो दोस्तों के बीच ऐसा विवाद हुआ जिसने हिंसा का रूप ले लिया और एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक दोस्त ने टीवी का चैनल बदलने के लिए रिमोट मांगा लेकिन दूसरा उसे देने से मना कर दिया।
गुस्से में आकर आरोपी ने लाठी से कई बार सर पर वार किया ,जिससे घायल व्यक्ति की हालत नाजुक हो गई उसे तुरंत दुर्ग के अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1नयापारा क्षेत्र में पीड़ित युवक राकेश तिवारी आरोपी युवक संतोष के घर गया हुआ था। इसी दौरान दोनों के बीच टीवी का चैनल बदलने को लेकर बहस हो गई इसी बीच आरोपी दोस्त ने लाठी से युवक के सिर पर वार कर दिया। मामले की जानकारी पड़ोसियों ने पीड़ित के घर पर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच जारी है और पुलिस में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है ऐसी घटनाएं हमें यह सिखाती है कि संवाद और धैर्य की कमी कैसे खतरनाक परिणाम ला सकती है। यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि हमें अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखना कितना जरूरी है।