भिलाई स्टील प्लांट में हुआ हादसा, सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर कर्मचारियों की मौत BSP यूनियन ने कहा हार्डिंग को करें व्यवस्थित....
भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्टील प्लांट के अंदर सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही स्टाफ ने घायल कर्मचारी के बाद उसे मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया है ,जहां इलाज के दौरान बुधवार उसने दम तोड़ दिया।BSP कर्मचारियों की मौत की जानकारी लगते ही यूनियन के प्रतिधिन घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया।
हादसा मंगलवार देर रात का है। मृतक कर्मचारी की पहचान रामजीत (56 साल) के रूप में हुई है। वो एसएस शॉप में टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता था। सर्विस लेन पर एक इन आउट की सूचना देने वाली होल्डिंग लगाई गई। बगल से 8 फीट चौड़ी सड़क है। उसी सड़क से होते हुए कर्मचारी अपनी एक्टिवा से निकलने के लिए आगे बढ़ा था, तभी पोल से टकराकर घायल हो गया। आज तड़के इलाज के दौरान कर्मचारियों की मौत हो गई।