भिलाई : साली के इंटर कास्ट मैरिज से नाराज जीजा ने पत्नी के साथ मारपीट कर पत्नी को किया जख्मी पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत......
भिलाई किसी बीएसपी टाउनशिप में एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है जहां पर पति ने अपनी पत्नी को पीटा ,क्योंकि उसकी साली ने दूसरे समाज में शादी कर ली इस विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जिसके चलते पत्नी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना का विवरण: छत्तीसगढ़ की महिला जो सेक्टर 4 में अपने पति और बेटे के साथ रहती है भिलाई भर्ती थाना में शिकायत की है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9:00 पड़ती ने पत्नी से उनकी बड़ी बहन के दूसरे समाज में शादी करने के मुद्दे पर झगड़ा शुरू किया जब पत्नी ने बहन का पक्ष लिया तो पति ने गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी ।इसके बाद उसने पति के चेहरे और आंख पर हाथ मुक्के से चोट पहुंचाई।
पत्नी की कार्रवाई: घायल महिला में तुरंत अपनी बड़ी बहन और जीजा को फोन से माध्यम से घटना की जानकारी दी और भर्ती थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस में मामले को गंभीरता से लेते हुए पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 296 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की तत्परता: पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। और आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।