महादेव ऐप मामले में फरार आरक्षक सहदेव यादव की राजनांदगांव के सोमनी में गिरफ्तारी.....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

महादेव ऐप मामले में फरार आरक्षक सहदेव यादव की राजनांदगांव के सोमनी में गिरफ्तारी.....

राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र में ईओडब्ल्यू की टीम ने बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यादव लंबे समय से महादेव ऐप मामले में फरार थे और कल रात एक ढाबे में उन्हें पकड़ा गया। इनके बाद ईओडब्लयू टीम में सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर पहुंची।

महादेव ऐप मामला छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ा सिर दर्द बन गया है इस ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चलाया जा रहा था। जिसमें पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी भी संलिप्त पाए गए थे। इस मामले में विभाग के कई लोग ईडी की जांच के लिए दायरे में है।

ईडी रिमांड के दौरान भीम से हुई पूछताछ में महादेव ऐप के बारे में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए थे। इन खुलासों के आधार पर सहदेव यादव की गिरफ्तारी से अब उम्मीद है कि ईओडब्ल्यू इस मामले में और भी बड़े नाम तक पहुंच सकेगी।

ईओडब्लयू कि यह कार्यवाही महादेव ऐप के नेटवर्क को तोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। सहदेव यादव से पूछताछ के बाद और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।जिससे इस अवैध सट्टेबाजी के जाल को खेल में शामिल अन्य अपराधियों का पर्दाफाश किया जा सके।

सहदेव यादव की गिरफ्तारी से महादेव ऐप मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। जिससे इस अवैध सट्टेबाजी  के जाल को खत्म करने में मदद मिलेगी। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और इन मामले में क्या-क्या नहीं जानकारी मिलती है।