राहुल गांधी बने विपक्ष के नेता, संसद में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ क्या होगी रणनीति...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राहुल गांधी विपक्ष के नेता चुने गए हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.उन्होंने कहा कि सीपीपी के अध्यक्ष ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को चिट्ठी लिख कर बताया है कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुना गया है.राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने का फ़ैसला लोकसभा स्पीकर के चुनाव के एक दिन पहले किया गया है. इससे साफ़ है कि विपक्ष अपने तेवर हमलावर रखना चाहता हैतीन सप्ताह पहले जब चुनावी नतीजे कांग्रेस और विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे थे तो उसी बीच कांग्रेस दफ़्तर में दोपहर को राहुल गांधी मीडिया से मिलने पहुंचे. उनका चेहरा खिला हुआ था.