‘4 जून को NDA की विजय निश्चित, कांग्रेस की 40 सीटें भी नहीं आएंगी’ कुशीनगर में बोले अमित शाह...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

कुशीनगर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी के कुशीनगर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 4 जून को NDA की विजय निश्चित है. कांग्रेस की 40 सीटें भी नहीं आएंगी.उदित नारायण इंटर कालेज कुशीनगर में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण धर्म के खिलाफ है. सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. यूपी में बंद पड़ी मिलों को योगी ने शुरू की. मोदी का तीसरी बार पीएम बनना तय है. मोदी ने आस्था का सम्मान किया है. कांग्रेस हार का ठीकरा खड़गे पर फोड़ेगी.अमित शाह कुशीनगर के बाद सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे. वो यहां लालमणि ऋषि इंटर कालेज हल्दी रामपुर (बलिया) में जनसभा को संबोधित करने के बाद चंदौसी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे.