दुर्ग में 19 साल की लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच...

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग| दुर्ग में एक युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लिया है बताया जा रहा है कि नंदनी थाना क्षेत्र के  गोढ़ी गांव में 19 साल की एक लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया है| रविवार सुबह भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिवार वालों को सौंपा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है वे मामला नंदनी  थाना क्षेत्र का है खुदकुशी करने वाली युवती की पहचान विद्या श्रीवास के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार रितिका विद्या श्रीवास के दो बहन और एक भाई है पिता खेती किसानी और मजदूरी का कार्य करते हैं शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी पिता भी काम पर निकल गए थे भाई घर के बाहर खेलने गया था शनिवार दोपहर को विद्या घर पर अकेली थी तभी उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को खुद पर डालकर आग लगा ली जाने के बाद उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े भागे आए जब तक वह उसे बचाते वह पूरी तरह से जल गई थी जिन लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर विद्या को बाहर निकाला उन्होंने देखा कि वह जली हुई हालत में घर के अंदर पड़ी है उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है विद्या के पिता ने बताया कि विद्या 12वीं तक पढ़ी है 2 साल से उसकी पढ़ाई बंद है उसने ही आगे पढ़ने से मना कर दिया था दोनों बेटियों की एक साथ शादी करने बात चल रही थी आत्महत्या का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है|