मातृ दिवस के अवसर पर आरोग्यं हॉस्पिटल दुर्ग में फ्री ओपीडी सेवाएं एवं पैथोलॉजी टेस्ट पर 50% की छूट दिनांक 13 मई समय दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक है
दुनिया भर में किडनी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, भारत भी इसका अपवाद नहीं है, आरोग्यम सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में किडनी और मूत्र संस्थान के जटिलतम रोगों के इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्यम को किडनी प्रत्यारोपण की भी मंजूरी प्रदान की गई है इस केंद्र में प्रतिमाह 900 से हजार मरीजों की डायलिसिस की जाती है आरोग्यम के किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर आर के साहू ने बताया कि दुनिया भर में किडनी के लगभग 85 करोड़ मरीज है देश में भी 75 लाख से ज्यादा मरीज किडनी के विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं पहले यहां ऐसे रोगियों को इलाज के लिए भटकना पड़ता था वहीं अब सरकार की मदद से उन्हें सरकारी के साथ-साथ निजी चिकित्सालय में भी मुफ्त इलाज मिल रहा है आरोग्यम में भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक 15000 से ज्यादा रोगियों का इलाज किया जा चुका है|
संचालक यूरोसर्जन डॉ नवीन राम दारुका ने बताया कि आरोग्यम की स्थापना ऐसे स्थानीय मरीजों की सेवा के लिए की गई थी जिन्हें पहले दूसरे शहरों में जाकर इलाज करना पड़ता था किडनी की पथरी से लेकर कैंसर तक पेशाब की नालियों का सिकुड़ना या उनमें अवरोध उत्पन्न होना जैसी बीमारियों के लिए यहां अत्यधिक दूरबीन पद्धति से इलाज की सुविधा विकसित की गई, इसके साथ ही मूत्र संस्थान के जटिल से जटिल रोगों का इलाज यहां किया जाता है, उन्होंने बताया कि कई बार रोगी की हालत इसलिए बिगड़ जाती है, क्योंकि उनके रोग के लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती इसके लिए राज्य के चिकित्सकों को अपग्रेड करने के लिए विशेषज्ञ कार्यशालाओं का भी आयोजन आरोग्यम में किया जाता है दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों से प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिस्ट को इन कार्यशालाओं में आमंत्रित किया जाता है जो रोगी का इलाज करने के साथ ही इन चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं आरोग्यम का लक्ष्य किडनी एवं मूत्र संस्थान के जटिल रोगों की जल्द से जल्द पहचान करने के लिए चिकित्सकों को तैयार करना भी है ताकि रोग गंभीर अवस्था तक न पहुंचे|