भिलाई के सेक्टर- 1 स्थित एसबीआई बैंक के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 2 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आसपास के लोगों ने तत्काल सेक्टर- 9 अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है।